सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, Joe Root न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रच सकते हैं इ (Image Source: AFP)
England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास गुरुवार (25 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रैंट ब्रिज में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। रूट ने इस सीरीज के पहले दो टेस्ट में 33 की औसत से 132 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।
रूट इस मुकाबले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं और उसे तोड़ भी सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं औऱ उन्होंने 68 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं रूट के नाम अभी तक टेस्ट में 67 अर्धशतक दर्ज हैं।
अगर रूट इस मैच में एक अर्धशतक जड़ते हैं तो तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे औऱ अगर दो अर्धशतक जड़ते हैं तो उनको पछाड़ देंगे।