England vs Pakistan, 3rd Test Match Report: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को घर में टेस्ट सीरीज मे क्लीन स्वीप किया है।
इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे मेहमान टीम ने 24.2 ओवरों मे 2 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और पहली ही ओवर में बेन डकेट औऱ एमिलियो गे की ओपनिंग जोड़ी बिना खाते खोले लौट गई।
फिर जो रूट औऱ जॉर्डन कॉक्स ने पारी संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की साझेदारी की। कप्तान रूट ने 69 गेंदों में 62 रन और कॉक्स ने 76 गेंदों में नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली।
पाकिस्तान के लिए दोनों ही विकेट मोहम्मद अब्बास ने हासिल किए।
England finish the series in style!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 12, 2026
A 3-0 clean sweep against Pakistan as the hosts complete a dominant Test series victory. pic.twitter.com/w7GAqOF0mw