SL vs ENG: Adil Rashid महारिकॉर्ड बनाने से 1 विकेट दूर, T20I इतिहास में इंग्लैंड का कोई क्रिकेटर नही (Image Source: AFP)
Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) के पास मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटनरेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का होगा होगा, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में कोई भी इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर पाया है।
टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट
रशीद ने इस फॉर्मेट में खेले गए 136 मैच की 129 पारियों में 149 विकेट लिए हैं। एक विकेट हासिल करते ही वह टी-20 इंटरनेशनल 150 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी हन जाएंगे। फिलहाल यह मुकाम राशिद खान, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मुस्तफिजुर रहमान और वानिंदु हसरंगा ने ही हासिल किया है।