पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, 2 साल बाद हुई इस बल्लेबाज की वापसी लेकिन बेथेल ह (Image Source: AFP)
England vs Pakistan Test 2026: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। जैकब बेथेल (Jacob Bethell) घुटने में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं औऱ उनकी जगह जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
बेथेल को यह चोट भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी, जिसके कारण वो द हंड्रेड से भी बाहर हुए।
काउंटी चैंपियनशिप सीज़न में शानदार शुरुआत के इनाम के तौर पर डैन लॉरेंस को दो साल बाद टीम में वापस बुलाया गया है और वो नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे। बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद खाली हुई ऑलराउंडर की जगह पर उनके ऑफ-स्पिन के कारण उन्हें मौका मिलने की संभावना है, जबकि रेहान अहमद को नज़रअंदाज़ कर दिया गया है।