eng vs nz test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेडिंग्ले के मैदान पर चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिला। वैसे तो विदेशों में अक्सर दर्शकों को मैदान पर बड़े ही चाव से खाते-पीते मैच का लुफ्त उठाते हुए देखा जाता है। लेकिन, इस बीच मैदान पर कुछ ऐसा हुआ कि बर्गर खा रहे दर्शक के हलक के नीचे बर्गर का निवाला नहीं गया क्योंकि उसकी नजर कैच के लिए दौड़ते बेन स्टोक्स पर टिकी थी।
इस मजेदार वीडियो को इंग्लैंड क्रिकेट ने शेयर किया है। यह वाक्या न्यूजीलेंड की पहली पारी के बल्लेबाजी के 116वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटा। डेरिल मिचेल लय में दिख रहे थे और शतक बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। मिचेल ने जैक लीच की गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की।
इस कोशिश में एक पल के लिए लगा कि वो कामयाब हो जाएंगे। लेकिन, बॉल बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आ पाई और गेंद बाउंड्री की तरफ काफी देर हवा में रही। कप्तान बेन स्टोक्स गेंद से काफी दूर थे लेकिन, गेंद को पकड़ने के लिए उन्होंने उल्टी दौड़ लगा दी। बाउंड्री लाइन पर बैठों दर्शकों के लिए ये पल हैरान करने वाला था।