कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज एविन लुईस (Evin Lewis) ने अपने एक जबरदस्त छक्के से महफिल लूट ली। उन्होंने ऐसा मॉन्स्टर सिक्स लगाया कि गेंद सीधे स्टेडियम से बाहर जाती हुई नजर आई।
दरअसल, 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने पहले ही ओवर में अमीर जंगू का विकेट गंवा दिया, जो सिर्फ 2 रन बनाकर काइल मेयर्स का शिकार बने। इसके बाद शुरुआती दो ओवरों में टीम के खाते में सिर्फ 8 रन आए।
फाल्कन्स की पारी को रफ्तार देने की जिम्मेदारी एविन लुईस पर थी। पावरप्ले के आखिरी ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर वकार सलामखेल गेंदबाजी करने आए। लुईस ने ओवर की शुरुआत से ही उन पर हमला बोलने का फैसला किया और एक छोटी गेंद को देखकर पीछे हटे।