41 साल के Faf du Plessis ने 52 गेंदों में 113 रन ठोककर बनाया महिराकॉर्ड,ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी ब (Image Source: X.Com (Twitter))
Texas Super Kings vs Seattle Orcas: टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने शुक्रवार (19 जून) को डलास के ग्रैंड पिएरे स्टेडियम में सिएटल ओर्कास के खिलाफ खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2026 के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स के लिए डु प्लेसिस ने 52 गेंदों में नाबाद 113 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके औऱ 7 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। डु प्लेसिस का इस लीग में यह चौथा शतक है।
41 साल के डु प्लेसिस मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा फिन एलन और आंद्रे फ्लेचर ने इस लीग में 2-2 शतक, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, रयान रिकल्टन और टिम सेफर्ट ने 1-1 शतक जड़ा है।