T20WC 2026, Super 8: शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल के बल्ले से निकली आग, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे क (Image Source: X)
T20 World Cup 2026 Super 8, Zimbabwe vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए से बल्ले से आग बरसाई। वहीं अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की खबर ली, जिसके चलते टीम ने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का चौथा मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।