भारतीय झंडा संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना गुनाह है। इसमें ये भी शामिल है कि तिरंगे पर कुछ लिखना भी गलत है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (shaheen afridi) की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो भारतीय झंडे को हाथ में लेकर उसपर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहीन अफरीदी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि अफरीदी साहब ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।
# फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
इसके साथ ही उस शख्स के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग हो चली है जिसने पाकिस्तानी क्रिकेटर को भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिया था। इस फोटो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'झंडे पर चित्र बनाना, कुछ भी लिखना, साइन करना उसका अपमान है। जो भी झंडा लेकर गया है उसके खिलाफ शिकायत होनी चाहिए।'
Flag par koi bhi drawing Krna kuch bhi likhna sign Krna flag ki Disrespect hoti hai... Jo bhi flag lekar gaya hai uske against complaint file honi chahie
— تس (@TasneemKhatai) November 8, 2022