Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली अपने आप को एक साधारण खिलाड़ी समझो: शोएब अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि अगर विराट कोहली लगातार रन नहीं बना पाते हैं तो उन्हें भी टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 17, 2022 • 14:04 PM
Cricket Image for विराट कोहली अपने आप को एक साधारण खिलाड़ी समझो: शोएब अख्तर
Cricket Image for विराट कोहली अपने आप को एक साधारण खिलाड़ी समझो: शोएब अख्तर (Image Source: Google)
Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली उस रंग में नजर नहीं आ रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली के लिए शोएब अख्तर सलाह लेकर आए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान अब तक छह मैचों में दो बार 40 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं लेकिन, ये वो विराट कोहली नहीं हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

एक जाने माने वेब पोर्टल से बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा, 'किसी को भी यहां नहीं बख्शा जाता है। विराट कोहली को भी नहीं। प्रदर्शन नहीं करने पर उन्हें बाहर भी किया जा सकता है। एक नहीं बल्कि उनके दिमाग में 10,000 चीजें चल रही होंगी। वह एक अच्छा इंसान है, एक अच्छा खिलाड़ी है और एक महान क्रिकेटर हैं।'

Trending


शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि विराट कोहली एक समय में सिर्फ एक चीज पर ध्यान केंद्रित करें। टीवी छोड़ो, भीड़ और बस छोड़ों अपने आप को एक साधारण खिलाड़ी समझो, बल्ला उठाओ और बस खेलो। उसे अपना ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है। विराट कोहली पर उंगली उठनी शुरू हो गई हैं जो खतरनाक है।'

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

शोएब अख्तर ने कहा, 'विराट कोहली एक साहसी खिलाड़ी हैं। वो एक साहसी व्यक्ति हैं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। विराट कोहली बहुत बड़े क्रिकेटर हैं।' बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2022 से ठीक पहले आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा विराट कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान भी नहीं हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement