भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में कई इतिहास रच दिए। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और कई सवालों के जवाब दिए।
इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या इस समय इंडियन क्रिकेट का व्हाइट बॉल एरा चल रहा है? भारत ने पिछले दो सालों में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं लेकिन इसके बावजूद गंभीर ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि इस समय भारतीय टीम का व्हाइट बॉल एरा चल रहा है। गंभीर के इस जवाब का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
गंभीर ने बताया कि इंडियन टीम पिछली तीन में से दो वनडे सीरीज़ हार गई है। गंभीर ने कहा, "देखिए व्हाइट बॉल क्रिकेट की तो मैं बात नहीं करूंगा क्योंकि पिछली तीन में से दो वनडे सीरीज हम हारे हैं। अगर हमारा एरा होता तो हम वो दो सीरीज हारते नहीं। मैं एरा में विश्वास नहीं करता लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में आप कह सकते हैं कि हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। हमारा मकसद होता है कि जब हम भारत की जर्सी में खेल रहे हैं तो हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएं।"
Reporter: Indian cricket is having a golden era like Australia in white ball cricket.
— Khan (@ccricket713) March 9, 2026
Gambhir: White ball cricket ki to mai baat nai kar sakte, usme to ham 2 ODI series haare hai, haan ICC is different ball game #INDvsNZ pic.twitter.com/jX9WDR5jVa