इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, LSG के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जल्द ही वानिन्दु हसरंगा की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने खुद इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वानिन्दु हसरंगा के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है। मूडी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट अब उनके बिना ही प्लानिंग कर रहा है और 24 से 48 घंटे के भीतर रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार LSG वानिन्दु हसरंगा की रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को स्क्वाड में जोड़ सकते हैं। 34 साल के जॉर्ज लिंडे टी20 फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं और अब तक 250 मुकाबलों में 2,746 रन और 218 विकेट चटका चुके हैं। वो टीम के लिए लोअर ऑर्डर में बैटिंग करके बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत भी रखते हैं।