ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बिग बैश लीग (BBL) में अपने छक्कों का शतक नहीं बल्कि 150 सिक्स पूरे करते हुए धमाकेदार अंदाज़ में इतिहास रच दिया। सिडनी थंडर के खिलाफ डेनियल सैम्स की गेंद पर मैक्सवेल ने 104 मीटर लंबा राक्षसी छक्का जड़ा, जो सीधे स्टेडियम के बाहर जा गिरा। यह छक्का BBL में उनका 150वां सिक्स रहा, जिससे वह इस लीग में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
ऑस्ट्रेलिया और मेलबर्न स्टार्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश लीग 2025-26 में एक और धमाकेदार कारनामा कर दिया। रविवार (28 दिसंबर) को सिडनी थंडर के खिलाफ खेलते हुए मैक्सवेल BBL इतिहास में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए। उनका यह ऐतिहासिक छक्का डेनियल सैम्स की गेंद पर आया, जो सीधे 104 मीटर दूर स्टेडियम की छत के पार जा गिरा।
यह नज़ारा 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला, जब सैम्स ने हल्की रफ्तार की गेंद स्लॉट में डाली और मैक्सवेल ने पूरे आत्मविश्वास के साथ लेग साइड की ओर ज़ोरदार फ्लिक शॉट खेला। गेंद छत से टकराकर स्टेडियम के बाहर चली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।