Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2024: मैक्सवेल तोड़ सकते है सहवाग और युवराज का ये बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग को रनों के मामलें में पछाड़ सकते है सकते है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 20, 2024 • 17:44 PM
IPL 2024: मैक्सवेल तोड़ सकते है सहवाग और युवराज का ये बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2024: मैक्सवेल तोड़ सकते है सहवाग और युवराज का ये बड़ा रिकॉर्ड (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स मैच के साथ होगी। एमएस धोनी की कप्तानी में क्या चेन्नई अपने खिताब को डिफेंड कर पाएगी, ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। वहीं क्या आरसीबी की की मेंस टीम ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म कर पाएगी? ये देखना दिलचस्प रहेगा। वहीं आरसीबी फ्रेंचाइजी के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस आईपीएल सीजन में दो भारतीयों के रिकॉर्ड तोड़ सकते है। मैक्सवेल के पास इस आगामी सीजन में रनों के मामलें में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को पछाड़ सकते है। 

मैक्सवेल की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 124 मैच खेले है और 157.62 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2719 रन बनाये है। वो आईपीएल में अब तक 18 अर्धशतक जड़ चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर युवराज ने आईपीएल में 132 मैच खेले है और 129.72 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2750 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक देखने को मिले है। सहवाग के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 104 मैच खेले है और 155.44 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2728 रन अपने खाते में जोड़े है। आईपीएल में उनके नाम 2 शतक अर्धशतक दर्ज है। 

Trending


कल 19 मार्च को विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल सहित पूरी मेंस ने आरसीबी अनबॉक्स के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वूमेंस टीम के खिताब जीतने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। स्मृति मंधाना फ्रेंचाइजी के इतिहास में ट्रॉफी जीतने वाली पहली कप्तान बनीं। आरसीबी ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मेग लैनिंग की टीम को सिर्फ 113 रन पर आउट करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। सोफी मोलिनेक्स और श्रेयंका पाटिल ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। वहीं मेंस टीम की बात करें तो टीम एक बार फिर 22 मार्च से मैदान पर एक्शन में दिखाई दे जाएंगे। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान। 


Cricket Scorecard

Advertisement