आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस टूर्नामेंट के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के अगले मुकाबले से बाहर हो गए हैं जो कि इंग्लैंड के साथ शनिवार (4 नवंबर) को होने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ खेल रहे थे और इसी बीच गोल्फ कार्ट से गिरने के बाद उन्हें चोट लगी। यही वजह है अब उनका इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्ध होना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। आपको बता दें कि मैक्सवेल का इंजर्ड होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इस टूर्नामेंट में वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे।
Glenn Maxwell! #Cricket #WorldCup2023 #CWC23 #Australia pic.twitter.com/DEgnAyf1Ep
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 1, 2023
मैक्सेवल ने अब तक विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 मैचों में 39.20 की औसत और 148.48 की औसत से कुल 196 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी गेंदबाजी भी की और 4 विकेट भी चटकाए। मैक्सवेल के चोटिल होने पर अब ऑस्ट्रेलिया को अपनी टीम में उनकी रिप्लेसमेंट खोजनी होगी औऱ ऐसे में कैमरून ग्रीन की टीम में एंट्री हो सकती है।