Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राहम गूच ने चुनी अपनी ऑलटाइम XI, 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दी जगह

Graham Gooch All Time XI: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम गूच (Graham Gooch) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। ग्राहम गूच ने अपनी टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को चुना है।

Advertisement
Cricket Image for Graham Gooch All Time Xi Boycott Botham And Akram In His List
Cricket Image for Graham Gooch All Time Xi Boycott Botham And Akram In His List (Image Source: Google)
Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma
Aug 18, 2021 • 12:15 PM

Graham Gooch All Time XI: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम गूच (Graham Gooch) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट मैचों में 8900 और 125 वनडे में 4290 रन बनाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। ग्राहम गूच की टीम में 3 इंग्लिश और 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma
August 18, 2021 • 12:15 PM

ग्राहम गूच ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ग्राहम गूच की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर ग्राहम गूच की टीम में नंबर 7 पर नजर आ रहे हैं।

Trending

ग्राहम गूच की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने ब्रायन लारा और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गजों को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। ग्राहम गूच ने इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेन नॉट को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम से भी उन्होंने वसीम अकरम को अपनी टीम में जगह दी है।

कुछ इस तरह से नजर आती है ग्राहम गूच की ऑल टाइम इलेवन टीम: बैरी रिचर्डस (साउथ अफ्रीका), जोफरी बॉयकॉट (इंग्लैंड), विव रिचर्डस, सचिन तेंदुलकर, एलेन बोर्डर, इयान बॉथम, एलेन नॉट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, वसीम अकरम, मैलकर मार्शल, डैनिस लिली।

Advertisement

Advertisement