जेवियर बार्टलेट 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर, टेस्ट डेब्यू के सपने को झटका (जेवियर बार्टलेट 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर, टेस्ट डेब्यू के सपने को झटका )
तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट का ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने का सपना फिलहाल टूट गया है। बाएं घुटने की सर्जरी के कारण बार्टलेट को लगभग 6 सप्ताह के लिए मैदान से दूर रहना पड़ेगा। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने जाने की संभावना समाप्त हो गई है।
सर्जरी की वजह से बार्टलेट बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपनी टीम ब्रिस्बेन हीट के लिए भी कुछ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।
जेवियर बार्टलेट को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बाएं घुटने में चोट लगी थी। चोट के बावजूद बार्टलेट ने टीम के लिए तीन ओवर फेंके थे। हालांकि, उस मैच में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज 2-1 से गंवा दी थी। चोट की वजह से बार्टलेट इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 टी20 मैचों की सीरीज से भी बाहर हैं।