युजवेंद्र चहल, नितीश राणा और राहुल तेवतिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, मंदिर व्यवस्था की प्रशंसा की (युजवेंद्र चहल, नितीश राणा और राहुल तेवतिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, मंदिर व्यवस्था की प्रशंसा की )
भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा, युजवेंद्र चहल और राहुल तेवतिया बुधवार की सुबह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। तीनों क्रिकेटरों ने भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना की।
सभी खिलाड़ी प्रातःकालीन दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर भगवान की आराधना की। दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने मंदिर समिति द्वारा की गई सुगम और वीआईपी दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा की।
स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा, "जब भी भस्म आरती देखने आते हैं, तो काफी अच्छा लगता है। मंदिर द्वारा जो सुविधाएं दी जाती हैं, उनसे कभी भी पूजा-पाठ या दर्शन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। बहुत ही आराम से दर्शन होता है। भक्तों की कितनी भी बड़ी संख्या आ जाए, यहां कोई दिक्कत नहीं होती।"