आईपीएल 2026 के एक ज़बरदस्त मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से करारी शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली। गुजरात की इस जीत के बाद उनके खिलाड़ी राशिद खान भी काफी मस्ती के मूड में नजर आए और मैच के बाद उन्होने रविंद्र जडेजा का मज़ाक उड़ाते हुए एक वायरल पॉकेट सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया।
दरअसल, हुआ ये कि मैच के दौरान जब जडेजा ने गुजरात के बल्लेबाज जोस बटलर को आउट किया था तो उसके बाद उन्होंने ये प्लेयर इन द पॉकेट सेलिब्रेशन किया था लेकिन जडेजा को नहीं पता था कि मैच हारने के बाद राशिद उनका इसी सेलिब्रेशन से मज़ाक उड़ाते नजर आएंगे। टाइटंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक मज़ेदार वीडियो में राशिद को अपनी जेबें खाली करते हुए देखा गया और बाद में उन्होंने एक पर्ची निकाली जिसमें दो पॉइंट्स लिखा हुआ था।
points in our pocket pic.twitter.com/HDoYymCFDX
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 9, 2026
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन और साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 विकेट और जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके।