Hamish Rutherford (Twitter)
4 सितंबर,नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार (6 सितंबर) को खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए न्यूजीलैंड ने चोटिल मार्टिन गुप्टिल की जग हामिश रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है। रदरफोर्ड ने न्यूजीलैंड की टीम में 4 साल बाद वापसी की है।
रदरफोर्ड न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार जनवरी 2015 में श्रीलंका के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में खेले थे। वहीं आखिरी टी-20 मुकाबला उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2013 में पल्लेकेले स्टेडियम में ही खेला था।
बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में फील्डिंग के दौरान गुप्टिल की पेट की मांसपेशियों में खिचाव आ गया था। जिसके काऱण वह इस मुकाबले में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के अनुसार गुप्टिल आगे के इलाज के लिए न्यूजीलैंड लौटेंगे।