Hardik Pandya ने T20 World Cup में बनाया अनोखा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs West Indies Super 8: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया। पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया और वहीं बल्लेबाजी मे ं12 गेंदों में 17 रन की पारी खेली
इसके साथ एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए।
एक विकेट के साथ ही पांड्या के टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 30 विकेट हो गए। वहीं बल्लेबाजी में उनके नाम 529 रन दर्ज हैं।