India vs England ODI 2026: इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। खबरों के अनुसार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
वहीं विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु में सीओई में होगा। जिसके बाद तय होगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं। हालांकि इसे लेकर बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
हार्दिक पांड्या चोट के कारण इंग्लैंड में वनडे सीरीज से भी बाहर। विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु में सीओई में होगा। उसके बाद पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज खेलेंगे कि नहीं।#indiancricket
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) June 20, 2026
सीओई ने लंदन में विराट से संपर्क किया था। उसके बाद उन्हें एक रीहैब प्रोग्राम दिया गया था। विराट हैमस्ट्रिंग से तेजी से उबर रहे हैं। 22 जून को विराट सीओई जाएंगे जहां उनका फिटनेस टेस्ट दोबारा होगा। उसके बाद वनडे टीम की घोषणा होगी। https://t.co/OtJ3dT9VQB
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) June 20, 2026