Harmanpreet Kaur Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने बीते मंगलवार, 02 जून को टांटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले (ENG-W Vs IND-W 3rd T20) में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
तोड़ा महान मिताली राज का रिकॉर्ड: इंग्लैंड-भारत तीसरे टी20 मुकाबले में कैप्टन कौर ने मेहमान टीम के लिए नंबर-5 पर बैटिंग की और 40 गेंदों पर 7 चौके ठोककर 140 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रन बनाए। खास बात ये है कि ये कैप्टन हरमन के टी20 इंटरनेशनल करियर का 18वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। उन्होंने ये बनाकर मिताली राज को पछाड़ा है और अब वो भारत के लिए महिला टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर ने पहली बार इंग्लैंड के सामने टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक ठोका है।
भारत महिला टीम के लिए T20I में सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर
- स्मृति मंधाना - 34
- हरमनप्रीत कौर - 18
- मिताली राज - 17
- जेमिमा रोड्रिग्स - 16
- शेफाली वर्मा - 16