England Women vs India Women One off Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार अर्धशतक जड़कर एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। इतना ही नहीं, दुनिया भर के क्रिकेट में भी उनसे पहले सिर्फ तीन खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए थे।
हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार (10 जुलाई) को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
37 वर्षीय बल्लेबाज अब लॉर्ड्स में टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने इसी मैदान पर वनडे क्रिकेट में दो और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक अर्धशतक लगाया था। अब टेस्ट में भी पचासा पूरा करते ही उनके नाम यह अनोखी उपलब्धि दर्ज हो गई।