Harmanpreet Kaur Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जा रहा है जहां भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला रविवार, 14 जून को पाकिस्तान के साथ बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।
जी हां, ऐसा ही होने वाला है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 वर्षीय कैप्टन कौर भारत के लिए अब तक 197 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत से 4,075 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि कैप्टन कौर जैसे ही साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले खेलेंगी, वो महिला T20I में अपने 200 मुकाबले पूरे कर लेंगी और टी20 इंटरनेशनल में ये दोहरा शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएगी।
बताते चलें कि सिर्फ महिला टी20 इंटरनेशनल में ही नहीं, बल्कि पुरुष टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भी किसी खिलाड़ी ने 200 मुकाबले नहीं खेले हैं। कैप्टन कौर के बाद इस फॉर्मेट में दूसरी सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले प्लेयर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं, जिन्होंने अब तक 183 T20I गेम खेले हैं।