Harmanpreet Kaur step down as India captain: भारत की दिग्गज क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने मंगलवार, 06 अक्टूबर को अचानक से एक बड़ा फैसला लिया और भारतीय महिला टीम की कैप्टेंसी की पॉजिशन छोड़ दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी। ऐसा करके हरमनप्रीत कौर ने करोड़ों भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए हैं।
छोड़ी कैप्टेंसी, नहीं छोड़ा क्रिकेट: भारतीय फैंस और टीम इंडिया के लिए राहत की खबर ये है कि हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ कैप्टेंसी छोड़ी है और वो एक क्रिकेटर के तौर पर भारतीय टीम की सेवा करना जारी रखेंगी। वो टीम इंडिया की एक चैंपियन और लीजेड क्रिकेटर हैं। उन्होंने देश के लिए अब तक 8 टेस्ट, 164 वनडे और 210 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।
Team India को बनाया चैंपियन: 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की एक चैंपियन कैप्टन हैं। उनके रिकॉर्ड खुद इसकी गवाही देते हैं। हरमन की लीडरशिप में भारतीय महिला टीम ने एक ODI वर्ल्ड कप, तीन एशिया कप और एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। हाल ही में जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 के विमेंस क्रिकेट कॉम्पिटिशन में टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही गोल्ड मेडल जीता।