England vs India 1st ODI: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में श्रेयस अय्यर शानदार लय में नजर आ रहे थे और भारत की जीत की उम्मीदों को मजबूती दे रहे थे। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक शानदार डायरेक्ट हिट के जरिए उनकी पारी का अंत कर दिया।
इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया था।
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 101 रन की शानदार साझेदारी हुई। गिल थोड़ा असहज महसूस होने के कारण 75 गेंदों में 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और धीरे-धीरे अपनी पारी को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे।