Harry Tector ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, आयरलैंड के लिए बनाए सबसे तेज 2000 वनडे रन (Image Source: AFP)
Ireland vs Afghanistan, 3rd ODI: आयरलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी टैक्टर (Harry Tector) ने सोमवार (10 अगस्त) को अफगानिस्तान के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में तीसरे वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। टैक्टर ने 27 गेंदों में बिना किसी बाउंड्री के 14 रन बनाए, वह भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।
वनडे में 2000 रन पूरे
टैक्टर ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अपने देश के वह आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले पॉल स्टर्लिंग, विलियम पोर्टरफील्ड, केविन ओ'ब्रायन, एंड्रयू बालबर्नी, नियाल ओ'ब्रायन, एड जॉयस, गैरी विल्सन ने ही यह मुकाम हासिल किया था।