Harsh Dubey Ranji Trophy: विदर्भ औऱ केरल के बाद खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में, विदर्भ ने तीसरे दिन पहली पारी में 37 रन की अहम बढ़त हासिल की। इस मुकाबले में विदर्भ के युवा बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिय़ा।
22 साल के हर्ष ने पहली पारी में 88 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह ऱणजी ट्रॉफी इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके इस सीजन 69 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में बिहार के आशुतोष अमन का रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2018/19 में 68 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
केरल के लिए कप्तान सचिन बेबी ने 98 रन की की शानदार पारी केली, वहीं आदित्य सरवटे ने 185 गेंदों में 79 रनों का योगदान दिया। जिसके चलते केरल की टीम ने 342 रन बनाए।
Harsh Dubey now has MOST wickets in a Ranji Trophy edition.
— Kausthub Gudipati (@kaustats) February 28, 2025
69* - HARSH DUBEY (Vidarbha) in 2024/25
68 - Ashutosh Aman (Bihar) in 2018/19
67 - Jaydev Unadkat (Saurashtra) in 2019/20
64 - Bishan Bedi (Delhi) in 1974/75
62 - Dodda Ganesh (Karnataka) in 1998/99
62 - Kanwaljit Singh… pic.twitter.com/9IPQ6SYV1i