आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है। उनका एक एडिट किया हुआ वीडियो ऑनलाइन खूब चर्चा में चल रहा है। इस वीडियो को आधार मानकर ये कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी ने विराट कोहली को बेइज्त करने की कोशिश की।
इस क्लिप में दिखाया गया कि कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सूर्यवंशी से पूछा था कि क्या वो भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तरह "किंग" बनना चाहते हैं, जिसके जवाब में इस युवा खिलाड़ी ने कोहली को धीमा और मतलबी बताया था लेकिन, अगर आप भी इस वीडियो को सच मान रहे हैं तो बता दें कि ये वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत था। बाद में भोगले ने सोशल मीडिया पर इस विवाद पर सफाई दी और साफ तौर पर कहा कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई सवाल नहीं पूछा और न ही सूर्यवंशी ने वायरल क्लिप में कही गई बातें कभी कही थीं। भोगले ने एक्स पर लिखा, "सोशल मीडिया पर मेरे और वैभव सूर्यवंशी का एक नकली डब किया हुआ वीडियो घूम रहा है। इसमें वैभव को बदतमीज़ और घमंडी दिखाया गया है। न तो वो सवाल पूछा गया था और न ही वैसा कोई जवाब दिया गया था। ये बहुत ही क्रूर और शरारत भरा काम है, खासकर उस युवा बच्चे के साथ जिसने अपनी कुछ मुलाकातों में बहुत ही इज्ज़त से पेश आया है।"
This is that video https://t.co/UVZaAle5Oz pic.twitter.com/3qZ7Q9jWI0
— Harshit (@knight_17_) June 2, 2026