IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। दरअसल, IPL के आगामी सीजन से पहले SRH ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) को गुजरात टाइटंस को दे दिया है। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि SRH और GT की ट्रेड से हर्षल पटेल को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
हर्षल को लगी करोड़ों की चोट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि हर्षल पटेल को साल 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरे 8 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था। तब भी SRH की GT के साथ लंबी बिडिंग वॉर हुई थी। इतना ही नहीं, पंजाब किंग्स ने RTM इस्तेमाल करके हर्षल को वापस लेने की कोशिश की थी, लेकिन इन सब के बावजूद SRH ने हर्षल को जाने नहीं दिया।
अब उन्होंने ही 2027 के IPL से पहले हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस को सौंप दिया है। हर्षल के लिए झटका ये भी है कि वो 4 करोड़ रुपये में GT के साथ जुड़े हैं। यानी उन्हें पिछले सीजन की तुलना में सिर्फ आधी सैलेरी मिलेगी। उन्हें पूरे 4 करोड़ रुपये का भारी भरकम नुकसान हुआ है।