WATCH: Rohit Sharma और Prasidh Krishna X 3,तीसरे वनडे में दोनों ने मिलकर बनाई कमाल की हैट्रिक (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Afghanistan, 3rd ODI: भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की शुरूआत बहुत खराब रही। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच गजब की जुगलबंदी देखने को मिली
कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें दूसरे ओवर में गेंद थमाई। ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शॉट खेलने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों में चली गई।
इसके बाद कृष्णा ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रहमत शाह और आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया और दोनों ही खिलाड़ियों की कैच स्लिप में रोहित ने ही पकड़ी। इसके साथ ही कृष्णा और रोहित की जोड़ी ने अनोखी हैट्रिक पूरी कर ली।