रविचंद्रन अश्विन अक्सर ही अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसी कहानियां शेयर करते हैं जिसके बारे में फैंस को बिल्कुल जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, इस बार अश्विन ने पीयूष चावला से जुड़ी एक मज़ेदारी कहानी साझा की है। अश्विन का कहना है कि पीयूष अपने घर पर मुंबई इंडियंस के लिए एक खतरनाक बल्लेबाज़ तैयार कर रहे हैं जिसे भविष्य में मुंबई इंडियंस को ऑक्शन में खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये देने होंगे।
20 करोड़ में खरीदेगी मुंबई इंडियंस
जी हां, रविचंद्रन अश्विन पीयूष चावला के सात साल के बेटे अद्विक चावला (Advik Chawla) की बात कर रहे हैं। दरअसल, पीयूष चावला ने अश्विन को यह बताया है कि उनके बेटे अद्विक को क्रिकेट खेलना काफी पसंद हैं। वह भविष्य में एक क्रिकेटर बनना चाहता है जिस वजह से पीयूष अपने बेटे को रोज सुबह ट्रेनिंग भी देते हैं। पीयूष का मानना है कि अगर उनका बेटा एक अच्छा बल्लेबाज़ बनता है तो भविष्य में मुंबई इंडियंस उन्हें 20 करोड़ रुपये में खरीदेगी।