रोहित शर्मा, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 ()
24 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून से इंग्लैंड में होने वाला है। भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। विराट कोहली कप्तान के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब वापस इंडिया लाना चाहेगें। एक तरफ जहां भारत की कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली के हाथ में है तो वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के उप कप्तान कौन होगा इस बारे में फैसला अभी नहीं लिया गया है।
PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
लेकिन रिपोर्ट की माने तो रोहित शर्मा को भारत का उप कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीसरी दफा आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफर रही थी ऐसे में बीसीसीआई रोहित शर्मा को उपकप्तान बनानें की सोच सकती है।