ICC ने टीम इंडिया के गेंदबाज Gurnoor Brar को सुनाई सजा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में की थी ये गलत (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs England ODI: भारतीय तेज गेंदबाद गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल वन का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी गई है।
बरार को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह अनुच्छेद इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने" से संबंधित है।
इसके अलावा बरार के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।