Advertisement

'अगर 20 किलो वजन कम कर लिया तो CSK में ले लूंगा', धोनी ने मोहम्मद शहज़ाद से किया था वादा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अफगानिस्तान के ओपनर मोहम्मद शहज़ाद से एक वादा किया था लेकिन शहजाद वो शर्त पूरी नहीं कर पाए।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav December 08, 2023 • 15:33 PM
'अगर 20 किलो वजन कम कर लिया तो CSK में ले लूंगा', धोनी ने मोहम्मद शहज़ाद से किया था वादा
'अगर 20 किलो वजन कम कर लिया तो CSK में ले लूंगा', धोनी ने मोहम्मद शहज़ाद से किया था वादा (Image Source: Google)
Advertisement

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने एमएस धोनी को लेकर एक खुलासा किया है। अफगान ने बताया है कि एक समय धोनी ने कहा था कि अगर विकेटकीपर मोहम्मद शहज़ाद 20 किलो वजन कम कर लेंगे तो वो शहज़ाद को उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल के लिए चुन लेंगे। ये घटना 2018 एशिया कप के दौरान हुई जब भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला टाई हुआ था।

शहजाद, जिन्होंने उस मैच में अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, ने 116 गेंदों पर 124 रन बनाए थे। शहजाद की उस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी इस पारी के चलते अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 252/8 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा था। जवाब में भारतीय टीम भी 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और ये मैच टाई रहा था। शहजाद को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

Trending



Read More

Cricket Scorecard

Advertisement