Imesha Dulani Maiden T20I Century: श्रीलंका और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (31 जुलाई) को दांबुला में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की युवा सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी ने अपने करियर का पहला शतक ठोककर इतिहास रच दिया।
24 वर्षीय दुलानी ने इस मुकाबले में 64 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 17 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान का 177 रन का लक्ष्य एक ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट से हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
यह इमेशा दुलानी के टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। इस शतक के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली श्रीलंका की सिर्फ दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले केवल कप्तान चमारी अटापट्टू ही यह उपलब्धि हासिल कर सकी थीं। अटापट्टू के नाम इस फॉर्मेट में चार शतक दर्ज हैं।