Imran Tahir Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 31वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors ने 18.3 ओवर मं 120 रनों का लक्ष्य हासिल करके Saint Lucia Kings को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो GAW के कप्तान इमरान ताहिर (Imran Tahir) रहे, जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर 5 विकेट झटके और इतिहास रचा।
इमरान ताहिर ने खोला विकेटों का पंजा: इमरान ताहिर 47 साल के हो गए हैं, लेकिन उनमें क्रिकेट के लिए प्यार और जुनून बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। वो CPL में खेल रहे हैं और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की कैप्टेंसी कर रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रचा। उन्होंने 17 रन देकर ये कारनामा किया।
इमरान ताहिर टी20 में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टोमाकान्यूटे रितावा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में 46 साल और 299 दिन की उम्र में टी20 में पांच विकेट लिए थे।