Imran Tahir Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 35वां मुकाबला सोमवार, 14 सितंबर को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला Barbados Tridents और Guyana Amazon Warriors के बीच होगा जिसमें GAW के कप्तान इमरान ताहिर (Imran Tahir) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर CPL के नंबर-1 गेंदबाज़ बन सकते हैं।
खतरे में है सुनील नारायण का रिकॉर्ड: 47 वर्षीय इमरान ताहिर एक बेहद ही अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो कि टी20 फॉर्मेट में अब तक 462 मैचों की 445 पारियों में 590 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि इमरान ताहिर के पास अब सुनील नारायण को पीछे छोड़कर CPL का नंबर-1 गेंदबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।
इस टूर्नामेंट में इमरान ताहिर अब तक 99 मैचों की 98 पारियों में 143 विकेट ले चुके है। यहां से वो बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लेने में सफल होते हैं, तो CPL में 146 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ सुनील नारायण को पछाड़कर CPL के नंबर-1 गेंदबाज़ बन जाएंगे। गौरतलब है कि सुनील नारायण ने CPL में 145 विकेट लिए हैं।