IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले टेस्ट में 165 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसके पास दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने का शानदार मौका है। हालांकि, आखिरी दिन भारत के सामने मौसम की चुनौती भी होगी।
कोलंबो टेस्ट में बारिश लगातार मुकाबले का मजा किरकिरा करती रही है। तीसरे दिन भी बारिश के कारण खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा था और चौथे दिन भी मौसम ने भारतीय टीम की जीत की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। ऐसे में अब सभी की नजरें गुरुवार (27 अगस्त) को होने वाले पांचवें दिन के मौसम पर टिकी हैं।
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक पांचवें दिन सुबह कोलंबो में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि बारिश की संभावना 87 फीसदी बताई गई है। बादल छाए रहने की संभावना 82 फीसदी और उमस करीब 81 फीसदी रह सकती है।