IND-W vs ZIM-W 3rd ODI Match Prediction, वडोदरा पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI (India Women vs Zimbabwe Women 3rd ODI Match Prediction)
India Women vs Zimbabwe Women 3rd ODI Match Prediction: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार, 28 अक्टूबर को कोटंबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी वडोदरा के मैदान पर ही खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 328 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को 121 रनों से मात दी। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर हरमनप्रीत कौर (121 गेंदों पर 126 रन) और दीप्ति शर्मा (86 गेंदों पर 106 रन) रही। इन दोनों ने ही शतकीय पारी खेली। दीप्ति ने 9 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए।
IND-W vs ZIM-W 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी