Tri Series: रोमांचक मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया, ऋतुरात गायकवाड़ बने जीत के हीरो (Image Source: BCCI)
Sri Lanka A vs India A ODI: इंडिया ए ने मंगलवार (9 जून) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। ऋतुरात गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में संघर्षपूर्ण 60 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट, चमिका करुणारत्ने, वनु सहन और गरुका सांके ने 1-1 विकेट लिया।