T20 World Cup 2026: Hardik Pandya पाकिस्तान के खिलाफ बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड, भारत का कोई क्रिकेट (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
6000 टी-20 रन
हार्दिक ने टी-20 क्रिकेट में 331 मैच की 277 पारियों में 5978 रन बनाए हैं। 22 रन बनाते ही वह टी-20 क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले भारत के 17वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसके अलावा वह पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 6000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं औऱ 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। हार्दिक ने अभी तक इस फॉर्मेट में 219 विकेट हासिल किए हैं।