India vs Afghanistan, One-off Test,: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच था और दोनों में भारतीय टीम विजयी रही।
तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है। चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।