IPL 2026 के बाद क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल, 6 दिन बाद ही शुरू हो जाएंगे इंटरनेशनल मैच (Image Source: X.com/Twitter)
India Cricket Team Schedule After IPL 2026: दो महीने के जोरदार एक्शन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का समापन हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी बार खिताब जीता।
आईपीएल सीजन के खत्म होने के महज़ एक हफ़्ते के भीतर ही, भारतीय क्रिकेट एक बार फिर टॉप लेवल मुकाबले में वापसी करेगा और 6 जून से टीम का इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल शुरू हो जाएगा।
भारतीय टीम घर में 6 से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट औऱ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज होगी।