ENG W vs IND W: स्मृति मंधाना-क्रांति गौड़ का धमाल, टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड पर बनाई (Image Source: AFP)
England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत कर 1 विकेट नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 269 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही और स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 20.4 ओवर में 88 रन जोड़े। वर्मा ने 55 गेंदों में 33 रन की पारी खेली औऱ सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनीं।
दिन के अंत पर मंधाना ने 124 गेंदों में नाबाद 69 रन औऱ तास्तिका भाटिया 73 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर पवेलियन लौटी। दोनों के बीच अभी तक दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।