India Playing XI For 2nd ODI Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।
गुरनूर बरार के खेलने पर सस्पेंस: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए। इस तेज गेंदबाज को 48वें ओवर में रन-अप के दौरान पैर में परेशानी महसूस हुई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। यही वजह है कि गुरनूर के दूसरे वनडे में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। उनकी चोट पर टीम ने कोई अपडेट नहीं दी है।
गुरनूर की रिप्लेसमेंट: गुरनूर बरार कार्डिफ वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होते तो ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव या अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। प्रिंस यादव लगातार 140 kmph से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं और भारत के लिए दो वनडे में 3 विकेट और चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। दूसरी तरफ, अर्शदीप बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 17 वनडे में 30 विकेट और 91 टी20 मैचों में 135 विकेट झटके हैं।