India Probable Playing XI vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (AFG vs IND 3rd T20) गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) कुछ बदलाव कर सकती है। खुद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने दूसरा टी20 जीतने के बाद इसके संकेत दिए थे।
वैभव को मिल सकता है मौका: टीम इंडिया के यंग सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में एक्शन में नज़र आ सकते हैं। उन्हें अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक की जगह XI में चुना जा सकता है। गौर करें कि15 साल के वैभव देश के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 32 की औसत और 190 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। इसके अलावा वैभव के नाम 40 टी20 मैचों में 4 शतक के साथ 1670 रन दर्ज हैं।
यश और सुंदर की भी खुल सकती है किस्मत: कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, ऐसे में तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की भी लॉटरी लगने की संभावना है। इन दोनों को भी तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है।