India Probable Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस महामुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या अभिषेक शर्मा का कटेगा पत्ता: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं। आलम ये है कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में सिर्फ 13.33 की औसत से 80 रन जोड़े हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले से ड्रॉप कर देना चाहिए?
इस सवाल का जवाब कुछ शब्दों में होगा 'बिल्कुल नहीं'। देखिए टीम इंडिया सुपर-8 में खेले गए अपने आखिरी दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल तक पहुंची है, ऐसे में वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलना नहीं चाहेंगे। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि 25 साल के अभिषेक ने अब तक इंग्लैंड के सामने 5 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 55.80 की औसत और 219.68 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए।