IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, टीम इंडिया ने तीसरे T20I में जिम्बाब्वे को दिया 193 (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Zimbabwe 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तूफानी पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 20 रन के कुल स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। अभिषेक मौजूदा सीरीज की लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप रहे और 4 गेदों में 2 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाली और दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रन जोड़े। पिछले मुकाबले में शानदार पारी खेले वाले किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए।